हरिद्वार। लक्सर की थाना खानपुर पुलिस ने कच्ची शराब के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से 70 लीटर अवैध शराब बरामद की गई है। साथ ही आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। .खानपुर थाना प्रभारी संजीव थपलियाल ने बताया कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस सतर्कता बरत रही है। अभियान के तहत थाना खानपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र अंतर्गत अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान ग्राम तुगलपूर खालसा के जंगलों में कच्ची शराब की भट्टियों पर छापा मारा गया। वहीं टीम ने मौके से आरोपी गुरमुख निवासी तुगलपुर खालसा, नरेंद्र उर्फ लाडी निवासी कमलपुर चंद्रपुरी को गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से 20 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। इसके अलावा ग्राम सहीपुर के खेतों में सुबा सिंह को कच्ची शराब बनाते हुए गिरफ्तार किया गया। जिसके पास से 20 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। वहीं पुलिस टीम ने दोनों स्थानों पर 4 हजार लीटर लहन नष्ट किया और शराब बनाने के उपकरण जप्त किए। इसके अलावा सचिन निवासी पहलादपुर व बघेल सिंह निवासी हस्त मौली को कच्ची शराब की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से 20 लीटर व 10 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। संजीव थपलियाल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है
Related Posts
अर्जुन अवार्ड प्राप्तकर्ता मनोज सरकार को सीएम ने किया सम्मानित
देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में टोक्यो पैरालंपिक कांस्य पदक विजेता एवं अर्जुन अवार्ड…
देश में पहली बार उत्तराखंड में शुरू होगी जेयरोकॉप्टर सफारी..
देश में पहली बार उत्तराखंड में शुरू होगी जेयरोकॉप्टर सफारी.. उत्तराखंड: जल्द ही उत्तराखंड में एक एयर सफारी जेयरोकॉप्टर…
तुलाज इंस्टीट्यूट ने आयोजित किया नॉर्थ ईस्ट फ्रेशर्स मीट
देहरादून । तुलाज इंस्टीट्यूट ने नॉर्थ ईस्ट के छात्रों के लिए वार्षिक फ्रेशर्स मीट का आयोजन किया। इस सम्मेलन का…
