हरिद्वार। लक्सर की थाना खानपुर पुलिस ने कच्ची शराब के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से 70 लीटर अवैध शराब बरामद की गई है। साथ ही आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। .खानपुर थाना प्रभारी संजीव थपलियाल ने बताया कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस सतर्कता बरत रही है। अभियान के तहत थाना खानपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र अंतर्गत अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान ग्राम तुगलपूर खालसा के जंगलों में कच्ची शराब की भट्टियों पर छापा मारा गया। वहीं टीम ने मौके से आरोपी गुरमुख निवासी तुगलपुर खालसा, नरेंद्र उर्फ लाडी निवासी कमलपुर चंद्रपुरी को गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से 20 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। इसके अलावा ग्राम सहीपुर के खेतों में सुबा सिंह को कच्ची शराब बनाते हुए गिरफ्तार किया गया। जिसके पास से 20 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। वहीं पुलिस टीम ने दोनों स्थानों पर 4 हजार लीटर लहन नष्ट किया और शराब बनाने के उपकरण जप्त किए। इसके अलावा सचिन निवासी पहलादपुर व बघेल सिंह निवासी हस्त मौली को कच्ची शराब की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से 20 लीटर व 10 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। संजीव थपलियाल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है
Related Posts
यूकेडी ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित
देहरादून । उत्तराखंड क्रांति दल की ओर से कॉमर्स के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। इन मेधावी छात्रों में…
उत्तराखंड में अब सरकारी और निजी स्कूलों की होगी ग्रेडिंग, बनेगा नया प्राधिकरण..
उत्तराखंड में अब सरकारी और निजी स्कूलों की होगी ग्रेडिंग, बनेगा नया प्राधिकरण.. उत्तराखंड: उत्तराखंड में शिक्षा व्यवस्था को…
चकबंदी के अप्रतिम नायक गणेश सिंह ‘गरीब’ की पुस्तक का स्पीकर ने किया विमोचन
देहरादून । विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने उत्तराखंड में चकबंदी के अप्रतिम नायक गणेश सिंह ‘गरीब’ की पुस्तक का…
