देहरादून । विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी डॉ0 आर राजेश कुमार के निर्देशों के क्रम में आबकारी विभाग द्वारा विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर अवैध शराब पकड़ी गई है और साथ ही कई लोगों पर मुकदमा दर्ज भी किया गया है। जानकारी देते हुए जिला आबकारी अधिकारी राजीव चौहान ने बताया कि शनिवार को आबकारी टीम द्वारा 26 स्थानों पर छापेमारी कर 43 लीटर अवैध शराब पकड़ी गई और चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। टीम द्वारा ऋषिकेश में भी दबिश देते हुए 30 देसी पव्वे व 25 अंग्रेजी पव्वे बरामद कर अभियुक्त मुन्नी देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है इसके अलावा आबकारी विभाग की टीम द्वारा चकराता में भी विभिन्न स्थानों पर अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही की गई।
Related Posts
एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के डॉ. विजयकांत पुरोहित ‘कर्मयोगी सम्मान’ से सम्मानित..
एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के डॉ. विजयकांत पुरोहित ‘कर्मयोगी सम्मान’ से सम्मानित.. उत्तराखंड: हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय…
सोशल मीडिया से रोजगार का सपना- देहरादून के युवा कंटेंट क्रिएटर बन रहे हैं नया विकल्प..
सोशल मीडिया से रोजगार का सपना- देहरादून के युवा कंटेंट क्रिएटर बन रहे हैं नया विकल्प.. उत्तराखंड: मोबाइल…
विजय वात्सल्य की संदिग्ध मौत के मामले को लेकर डीजीपी के दरबार में पहुंचे पिता
देहरादून । बेटे विजय वात्सल्य की मौत के मामले को लेकर अब मृतक के पिता प्रमोद कुमार वात्सल्य ने उत्तराखंड…
