देहरादून । विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी डॉ0 आर राजेश कुमार के निर्देशों के क्रम में आबकारी विभाग द्वारा विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर अवैध शराब पकड़ी गई है और साथ ही कई लोगों पर मुकदमा दर्ज भी किया गया है। जानकारी देते हुए जिला आबकारी अधिकारी राजीव चौहान ने बताया कि शनिवार को आबकारी टीम द्वारा 26 स्थानों पर छापेमारी कर 43 लीटर अवैध शराब पकड़ी गई और चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। टीम द्वारा ऋषिकेश में भी दबिश देते हुए 30 देसी पव्वे व 25 अंग्रेजी पव्वे बरामद कर अभियुक्त मुन्नी देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है इसके अलावा आबकारी विभाग की टीम द्वारा चकराता में भी विभिन्न स्थानों पर अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही की गई।
Related Posts
गौरीकुंड में तप्त कुंड का जीर्णोद्धार तेज, यात्रा से पहले मिलेगा नया स्वरूप..
गौरीकुंड में तप्त कुंड का जीर्णोद्धार तेज, यात्रा से पहले मिलेगा नया स्वरूप.. उत्तराखंड: चारधाम यात्रा से पहले…
हरिद्वार को मिली बड़ी सौगात, गंगा पर मेगा ब्रिज तैयार, ट्रैफिक जाम होगा खत्म..
हरिद्वार को मिली बड़ी सौगात, गंगा पर मेगा ब्रिज तैयार, ट्रैफिक जाम होगा खत्म.. उत्तराखंड: उत्तराखंड की…
डिजिटल जनगणना की शुरुआत, उत्तराखंड में राज्यपाल ने किया शुभारंभ..
डिजिटल जनगणना की शुरुआत, उत्तराखंड में राज्यपाल ने किया शुभारंभ.. उत्तराखंड: उत्तराखंड में जनगणना 2027 की प्रक्रिया का औपचारिक…
