ऋषिकेश । विजय गोयल, निदेशक (कार्मिक), टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड 31 अक्टूबर को सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। इस अवसर पर श्री गोयल को कारपोरेशन द्वारा एक कार्यक्रम में भावभीनी विदाई दी गई। इस कार्यक्रम में आर. के. विश्नोई अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, जे. बेहेरा, निदेशक (वित्त), बी. पी. गुप्ता, मुख्य सतर्कता अधिकारी एवं वीर सिंह, महाप्रबंधक (मा.सं.) मुख्य तौर पर उपस्थित रहे। इस अवसर पर श्री गोयल ने निगम की भविष्य की योजनाओं हेतु अपने अमूल्य सुझाव दिए तथा अपने कार्यकाल के दौरान सभी से मिले सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। उल्लेखनीय है कि विजय गोयल वर्तमान में निदेशक (कार्मिक) की भूमिका भी निभा रहे हैं। इससे पूर्व श्री गोयल ने अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार भी संभाला। श्री गोयल वर्ष 1990 में वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी के पद पर निगम में नियुक्त हुए। मानव संसाधन प्रबंधन के क्षेत्र में लगभग 35 से अधिक वर्षों के कार्यकाल में उन्होंने अनेक महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं।
Related Posts
उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की नई तारीखों का ऐलान, 24 और 28 जुलाई को मतदान..
उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की नई तारीखों का ऐलान, 24 और 28 जुलाई को मतदान.. उत्तराखंड: उत्तराखंड…
एक जून से पर्यटकों के लिए खुलेगी फूलों की घाटी, खिलने लगे रंग-बिरंगे फूल..
एक जून से पर्यटकों के लिए खुलेगी फूलों की घाटी, खिलने लगे रंग-बिरंगे फूल.. उत्तराखंड: विश्व प्रसिद्ध…
निर्वाचन को दिव्यांगजनों के लिए सुगम बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं करने के दिए निर्देश
देहरादून । अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी सी रविशंकर ने उत्तराखण्ड में सामान्य विधानसभा निर्वाचन को दिव्यांगजनों के लिए सुगम बनाने…
