हरिद्वार । ड्रग इंस्पेक्टर अनिता भारती ने रोशनाबाद, खाला टीरा और औरंगाबाद में अवैध रूप से संचालित हो रहे मेडिकल स्टोर संचालकों के खिलाफ छापेमार कार्रवाई की। इस दौरान औरंगाबाद सहित कई क्षेत्रों के मेडिकल संचालकों में हड़कंप मच गया। ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने बताया कि रोशनाबाद और औरंगाबाद क्षेत्र में लंबे समय से मेडिकल स्टोर और क्लीनिकों में गड़बड़ी की शिकायत मिल रही थी, जिसके चलते छापेमारी कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि एक मेडिकल स्टोर पर प्रतिबंधित दवाई भी बरामद की, जिस पर ड्रग नियमों के तहत कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि मेडिकल संचालकों को सख्त हिदायत दी गई है कि लोगों की सेहत से खिलवाड़ बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। इसलिये दवाइयों का सही तरीके से रख-रखाव करें, किसी भी तरह की लापरवाही ना बरतें अन्यथा कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
Related Posts
स्मैक के साथ एक दबोचा
श्रीनगर । नशे के खिलाफ अभियान के तहत श्रीनगर पुलिस ने बुघानी रोड से 7.5 ग्राम स्मैक के साथ एक…
पर्यावरण संरक्षण हम सब की जिम्मेदारीः विजयपाल बघेल
हरिद्वार। उत्तरायणी उत्सव मकर सक्रांति पर्व पर उदय भारत सिविल सोसायटी द्वारा प्रेम नगर घाट नहर पटरी पर पौधारोपण कर…
बेहतर कार्यप्रणाली के लिए अनुभाग अधिकारियों को साल में एक बार प्रशिक्षण अवश्य दिया जाए
देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में सुराज, सुशासन, सरलीकरण एवं समाधान’ के संबंध में अनुभाग अधिकारियों के…
