रूद्रपुर। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी युगल किशोर पन्त ने ईवीएम, वीवी पैट वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कलक्टेªट में स्थापित वेयर हाउस (स्ट्रांग रूम) तथा विकास भवन के पास बने वेयर हाउस का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान सुरक्षात्मक दृष्टि से लगाए गए अग्निशमन यंत्रो, अलार्म व सीसी टीवी कैमरों को भी चौक किया। उन्होंने सुरक्षात्मक एवं निगरानी की दृष्टि से स्ट्रोंग रूम के बाहर लगे उपकरणों की समय-समय पर जांच करने के निर्देश सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी को दिये। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी विजय तिवारी, प्रशासनीक अधिकारी मोहन सिंह कोरंगा सहित ड्यूटी प्रभारी आदि उपस्थित थे।
Related Posts
सांख्यिकी सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों के लिए आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न
देहरादून। अर्थ एवं संख्या, निदेशालय, उत्तराखण्ड देहरादून के सभागार में सांख्यिकीय एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय के राष्ट्रीय सांख्यिकी प्रणाली प्रशिक्षण…
Unterschiede zwischen landbasierten Kasinos und Online-Plattformen
Unterschiede zwischen landbasierten Kasinos und Online-Plattformen Kasinos haben sich im Laufe der Jahre stark verändert, insbesondere durch den Aufstieg der…
संविधान दिवस पर संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई
देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचन्द अग्रवाल ने संविधान दिवस के अवसर पर विधानसभा में आयोजित…
