रूद्रपुर। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी युगल किशोर पन्त ने ईवीएम, वीवी पैट वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कलक्टेªट में स्थापित वेयर हाउस (स्ट्रांग रूम) तथा विकास भवन के पास बने वेयर हाउस का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान सुरक्षात्मक दृष्टि से लगाए गए अग्निशमन यंत्रो, अलार्म व सीसी टीवी कैमरों को भी चौक किया। उन्होंने सुरक्षात्मक एवं निगरानी की दृष्टि से स्ट्रोंग रूम के बाहर लगे उपकरणों की समय-समय पर जांच करने के निर्देश सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी को दिये। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी विजय तिवारी, प्रशासनीक अधिकारी मोहन सिंह कोरंगा सहित ड्यूटी प्रभारी आदि उपस्थित थे।
Related Posts
बिजली व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी, हल्द्वानी में कई क्षेत्रों में 16 मार्च तक शटडाउन..
बिजली व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी, हल्द्वानी में कई क्षेत्रों में 16 मार्च तक शटडाउन.. उत्तराखंड: हल्द्वानी…
धामी सरकार का मेगा बजट पेश, अब तक का सबसे बड़ा वित्तीय प्लान सदन में..
धामी सरकार का मेगा बजट पेश, अब तक का सबसे बड़ा वित्तीय प्लान सदन में.. उत्तराखंड: विधानसभा के…
नए आपराधिक कानून लागू करने में उत्तराखंड देश में अव्वल, हरियाणा दूसरे स्थान पर..
नए आपराधिक कानून लागू करने में उत्तराखंड देश में अव्वल, हरियाणा दूसरे स्थान पर.. उत्तराखंड: उत्तराखंड ने नए…
