देहरादून । मुनिकीरेती में प्रस्तावित जी-20 समिट की सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित तैयारियों को लेकर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार द्वारा वीआईपी ड्यूटी में नियुक्त समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों की डी-ब्रीफिंग ली गई। सुरक्षा व्यवस्था दृष्टिगत किए गए सुरक्षा-प्रबंधों की समीक्षा कर वर्तमान सुरक्षा परिदृश्य के दृष्टिगत सभी को सजग व सतर्क रहकर अपना कर्तव्य निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने जी-20 समिट के दौरान फुलप्रूफ सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। इस बैठक में अपर पुलिस महानिदेशक सुरक्षा एवं अभि0 ए0पी0 अंशुमन, अपर पुलिस महानिदेशक, कानून एवं व्यवस्था वी0मुरूगेशन, पुलिस महानिरीक्षक गढवाल परिक्षेत्र के0एस0 नगन्याल के साथ सम्बन्धित जनपदों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण मौजूद रहे।
Related Posts
पेपल लीक मामले में कांग्रेस ने सरकार को घेरा
देहरादून । उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के पेपर लीक घोटाले मामले को लेकर विपक्षी पार्टी कांग्रेस राज्य सरकार पर…
बिजली परियोजनाओं में गलत रिपोर्टिंग पर होगी कार्रवाई, UPCL ने जारी किए निर्देश..
बिजली परियोजनाओं में गलत रिपोर्टिंग पर होगी कार्रवाई, UPCL ने जारी किए निर्देश.. उत्तराखंड: उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन…
देश के 37 आरपीओ में देहरादून को पहली बार मिला सर्वोच्च सम्मान, विजय शंकर पांडेय को उत्कृष्ट सेवा के लिए पुरस्कार
देश के 37 आरपीओ में देहरादून को पहली बार मिला सर्वोच्च सम्मान, विजय शंकर पांडेय को उत्कृष्ट सेवा के लिए…
