देहरादून । भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि छात्र संघ चुनाव में देरी के लिए सरकार नहीं,बल्कि कोरोना के कारण उत्पन्न स्तिथियां रही। कोरोना की गाइडलाइन के कारण समय से महाविद्यालय, विश्वविद्यालयों के न खुलने और छात्रों के न आने से व्यवस्थाएं सुचारु नहीं हो पायी। हालांकि चुनाव सरकार नहीं कराती,बल्कि यह लिंगदोह कमेटी की शिफरिशो के अनुरूप प्रक्रिया के तहत होता है। उन्होंने कहा कि छात्र संघ चुनाव को लेकर कांग्रेस ऐसे मुद्दे पर रजनीति कर रही है जो कि मुद्दा ही नहीं है। कांग्रेस राजस्थान,पंजाब और छत्तीसगढ़ में चुनाव नहीं करा पा रही है और उसे इन प्रदेशो का भी संज्ञान लेना चाहिए। देश के सभी कॉलेज में चुनाव को लेकर यही स्थिति है,लेकिन कांग्रेस भ्रमित है और उसे कुछ नहीं सूझ रहा है। उसे विरोध के लिए मुद्दों की तलाश है। सरकार ने चुनाव को लेकर विरोध नहीं किया है तो फिर विरोध किस तरह से किया जा रहा है यह आश्चर्यजनक है।
Related Posts
दशरथ गद्दी के पीठाधीश्वर महन्त बृजमोहन दास महाराज ने सीएम से की भेंट
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में अयोध्या से आये दशरथ गद्दी के पीठाधीश्वर महन्त…
पर्यटक सप्ताह भर मसूरी में कर सकते हैं भ्रमण
देहरादून/मसूरी । कोरोना काल में प्रभावित हुए पर्यटन उद्योग को पटरी पर लाने के लिए पहाड़ों की रानी मसूरी में…
स्पेशल ओलंपिक के तहत दो दिवसीय राज्य स्तरीय चयन शिविर आयोजित
ऋषिकेश । ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत टीएचडीसी के परिसर में स्पेशल ओलंपिक भारत उत्तराखंड के तहत दो दिवसीय राज्य…
