देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऑनलाइन माध्यम से प्रदेश की 33,297 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के खातों में ऑनलाइन माध्यम से प्रोत्साहन राशि भेजी। मुख्यमंत्री की ओर से प्रदेश की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के खातों में आज कुछ 40 करोड़ की धनराशि भेजी गई है । जिसमें प्रत्येक आंगनबाड़ी कार्यकत्री के खाते में कोरोना काल में निस्वार्थ सेवा के लिए 1000 रुपए की प्रोत्साहन राशि, रक्षाबधन के अवसर पर मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत 1000 रुपए और मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा के तहत 5 माह तक प्रत्येक आंगनबाड़ी कार्यकत्री को दी जाने वाली 2000 (कुल 10000 ) रुपए की धनराशि शामिल है। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया की भावना के अनुरूप सभी कर्मियों को एक साथ ऑनलाइन माध्यम से पारदर्शिता के साथ प्रोत्साहन राशि भेजी गई है। वहीं आगे भी सरकार आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के कल्याण के लिए प्रयास करती रहेगी। वहीं इस दौरन महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि प्रदेश की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों उनके विभाग की रीढ़ है। इन्ही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के माध्यम से ही उनके विभाग की जनकल्याणकारी योजनाएं आम जनमानस तक पहुंच पा रही हैं।
Related Posts
रुद्रप्रयाग के ऊखीमठ में नदी में मिला अधेड़ का शव, इलाके में मचा हड़कंप..
रुद्रप्रयाग के ऊखीमठ में नदी में मिला अधेड़ का शव, इलाके में मचा हड़कंप.. उत्तराखंड: ऊखीमठ…
जन समस्याओं का समाधान जिलों में ही करना सुनिश्चित किया जायः सीएम
देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद उत्तरकाशी के आपदाग्रस्त क्षेत्रों के भ्रमण के पश्चात् मीडिया से वार्ता करते…
खेत में दिखा विशालकाय मगरमच्छ, वन विभाग के रेस्क्यू करने में छूटे पसीने
हल्द्वानी । बरसात के दिनों में नदी का जलस्तर बढ़ने से अक्सर मगरमच्छ नदी से बाहर निकलकर आबादी क्षेत्र में…
