देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी जन क्रांति के नायक अमर शहीद श्रीदेव सुमन की पुण्यतिथि पर उनका भावपूर्ण स्मरण कर श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री ने श्रीदेव सुमन की पुण्यतिथि पर जारी अपने संदेश में कहा कि श्रीदेव सुमन ने अपने समय की कठिन परिस्थितियों में लोकशाही के लिए संघर्ष किया तथा अपने जीवन का बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि स्व. श्रीदेव सुमन ने जिस प्रकार जनक्रांति का नेतृत्व किया वह हम सभी के लिए प्रेरणास्पद है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अमर शहीद श्रीदेव सुमन हमारे दिलों में एक महानायक के रूप में विराजमान रहेंगे तथा हमारी भावी पीढ़ी को सदैव प्रेरणा देंगे।
Related Posts
जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग को दिए सड़क में गड्ढा मुक्त करने के निर्देश
नैनीताल । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर नैनीताल जिले की 15 प्रमुख पर्यटन सीजन शुरू होने से पहले…
उत्तराखंड में 19 विभागों को मिले 289 नए अधिकारी, सीएम धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र..
उत्तराखंड में 19 विभागों को मिले 289 नए अधिकारी, सीएम धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र.. उत्तराखंड: सीएम पुष्कर…
सीएम ने की आपदा प्रबंधन की समीक्षा, अलर्ट मोड में रहने के दिए निर्देश
देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में वीडियो कांफ्रेंसिग द्वारा प्रदेश में अतिवृष्टि और आपदा प्रबंधन की समीक्षा…
