देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में विज्ञान भारती द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में प्रकाशित पुस्तक स्ट्रगल फाॅर स्वतंत्रता थ्रो साइंस एवं विद्यार्थी विज्ञान मंथन विवरणिका का विमोचन किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विज्ञान भारती द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव पर भारतीय वैज्ञानिकों द्वारा दिए गए योगदान की जानकारी को लोगों के सामने लाने का सराहनीय प्रयास किया गया है। इस अवसर पर विज्ञान भारती के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. के.डी. पुरोहित, प्रदेश सचिव डॉ. हेमवती नंदन, डॉ. अनीता रावत, डॉ. नरेंद्र सिंह, डॉ. सूरज, डॉ. आर.पी नौटियाल एवं डॉ. लोकेश जोशी उपस्थित थे।
Related Posts
नैनीताल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, निजी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेजों को बढ़ी हुई फीस लौटानी होगी..
नैनीताल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, निजी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेजों को बढ़ी हुई फीस लौटानी होगी.. उत्तराखंड: नैनीताल हाईकोर्ट…
निर्वाचन व्यय प्रेक्षक, लेखा, वीडियो निगरानी व वीडियो अवलोकन टीम को दिया गया प्रशिक्षण
देहरादून । विधानसभा चुनाव को समुचित ढंग से सम्पन्न कराये जाने तथा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विभिन्न राजनैतिक दलों/प्रत्याशियों…
नेशनल गेम्स में उत्तराखंड का स्वर्णिम अध्याय, शतक लगाकर रचा इतिहास..
नेशनल गेम्स में उत्तराखंड का स्वर्णिम अध्याय, शतक लगाकर रचा इतिहास.. उत्तराखंड: देवभूमि उत्तराखंड की टीम ने राष्ट्रीय…
