देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में विज्ञान भारती द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में प्रकाशित पुस्तक स्ट्रगल फाॅर स्वतंत्रता थ्रो साइंस एवं विद्यार्थी विज्ञान मंथन विवरणिका का विमोचन किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विज्ञान भारती द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव पर भारतीय वैज्ञानिकों द्वारा दिए गए योगदान की जानकारी को लोगों के सामने लाने का सराहनीय प्रयास किया गया है। इस अवसर पर विज्ञान भारती के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. के.डी. पुरोहित, प्रदेश सचिव डॉ. हेमवती नंदन, डॉ. अनीता रावत, डॉ. नरेंद्र सिंह, डॉ. सूरज, डॉ. आर.पी नौटियाल एवं डॉ. लोकेश जोशी उपस्थित थे।
Related Posts

डिप्लोमा इंजीनियरों को जल्द मिलेगी राहत, PWD मंत्री सतपाल महाराज ने की अहम घोषणाएं..
डिप्लोमा इंजीनियरों को जल्द मिलेगी राहत, PWD मंत्री सतपाल महाराज ने की अहम घोषणाएं.. उत्तराखंड: उत्तराखंड लोक निर्माण…

आपदा प्रबंधन में महिला सशक्तिकरण की पहल, सीएम धामी ने ‘आपदा सखी’ योजना की घोषणा की..
आपदा प्रबंधन में महिला सशक्तिकरण की पहल, सीएम धामी ने ‘आपदा सखी’ योजना की घोषणा की.. उत्तराखंड: भौगोलिक…

हरिद्वार में करोड़ों के ज़मीन घोटाले की जांच पूरी, तीन बड़े अधिकारी संदेह के घेरे में..
हरिद्वार में करोड़ों के ज़मीन घोटाले की जांच पूरी, तीन बड़े अधिकारी संदेह के घेरे में.. उत्तराखंड: हरिद्वार…