देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता दर्शन हॉल में जन समस्याओं को सुना। लोगों ने सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, आर्थिक सहायता से संबंधित समस्याएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जन समस्याओं के त्वरित निदान के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लें। मुख्यमंत्री ने अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण के निर्देश अधिकारियों को दिए। दीर्घावधि के कार्यों में भी उन्होंने तेजी लाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जन समस्याओं के समाधान के साथ ही रोजगार, महिला सशक्तिकरण एवं उत्तराखंड के ग्रामीण विकास पर भी राज्य सरकार का विशेष फोकस है।
Related Posts
शारदीय कांवड़ मेले को लेकर प्रशासन अलर्ट, हरिद्वार में व्यवस्थाएं अंतिम चरण में..
शारदीय कांवड़ मेले को लेकर प्रशासन अलर्ट, हरिद्वार में व्यवस्थाएं अंतिम चरण में.. उत्तराखंड: आगामी शारदीय कांवड़…
बिना इंटरव्यू के रेलवे में नौकरी का सुनहरा मौका..
बिना इंटरव्यू के रेलवे में नौकरी का सुनहरा मौका.. देश-विदेश: रेलवे की नौकरियां इस लिहाज से महत्वपूर्ण हैं,…
जीआईसी समकोट में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन, 27 शिकायतें हुई दर्ज
पिथौरागढ़। जनपद के विकासखंड मुनस्यारी के अंतर्गत समकोट स्थित राजकीय इंटर कॉलेज प्रांगण में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन जिलाधिकारी रीना…
