खटीमा । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने दो दिवसीय भ्रमण के दौरान आज दूसरे दिन खटीमा स्थित भारामल बाबा मंदिर में दर्शन किये। उन्होंने मंदिर परिसर में सर्वप्रथम जलाभिषेक कर प्रदेश के अमन सुख व चहुमुंखी विकास के लिए पूजा अर्चना की। इसके उपरांत भारामल बाबा की समाधि पर पुष्प अर्पित किया। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को मन्दिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु बैठने की उचित व्यवस्था, शौचालय आदि के निर्माण कार्यों को कराने के निर्देश दिए। तदोपरांत मा0 मुख्यमंत्री जी ने मन्दिर में प्रसाद ग्रहण किया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री बागेश्वर के लिए रवाना हुए। इस दौरान सांसद अजय टम्टा, जिलाधिकारी युगल किशोर पंत, एसएसपी दलीप सिंह कुंवर, डीएफओ संदीप कुमार, मीडिया कॉर्डिनेटर माननीय मुख्यमंत्री राजू बिष्ट, जन सम्पर्क अधिकारी प्रमोद जोशी, विनोद धामी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
Related Posts
मुखबा में पीएम मोदी के ऐतिहासिक पल, मां गंगा की पूजा से जुड़ा नया रिकॉर्ड
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चारधाम शीतकालीन यात्रा के संदेश के साथ उत्तराखंड का दौरा किया। अपने प्रवास के दौरान वह…
ऊर्जा संरक्षण के लिए सभी को सदैव प्रयास करने होंगेः सीएम
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को ऊर्जा संरक्षण दिवस के अवसर पर कौलागढ़ रोड स्थित ओ.एन.जी.सी में आयोजित…
दून और हल्द्वानी मेडिकल कॉलेजों में बनेगा तीमारदारों के लिए विश्राम गृह, एमओयू पर हस्ताक्षर..
दून और हल्द्वानी मेडिकल कॉलेजों में बनेगा तीमारदारों के लिए विश्राम गृह, एमओयू पर हस्ताक्षर.. उत्तराखंड: मरीजों के…
