देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा परिसर में अपनी मांगों को लेकर बैठे पिरान कलियर के विधायक फुरकान अहमद और भगवानपुर की विधायक ममता राकेश के पास गए और उनकी बातों को सुना। मुख्यमंत्री ने दोनों विधायकगणों को अपने कार्यालय कक्ष में वार्ता के लिये आमंत्रित किया। बैठक में दोनों विधायकगणों ने विस्तार से अपनी बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि मांगों के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। बैठक में सचिव अमित नेगी भी उपस्थित थे।
Related Posts
स्पीकर अग्रवाल ने सेवानिवृत्त प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित
ऋषिकेश । बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय पर शनिवार को विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने गुरु पूर्णिमा के पावन…
मीडिया संवाद कार्यशाला में दी केंद्रीय योजनाओं की जानकारी
उत्तरकाशी । भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के देहरादून स्थित पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) के तत्वाधान में बुधवार…
तीन दिन चला स्वच्छता अभियान, छह ट्रक से अधिक कचरा निकाला
नैनीताल। उत्तराखंड हाई कोर्ट द्वारा नैनीताल नगर में स्वच्छता अभियान के दौरान निकाली गई रैली के दौरान जिलाधिकारी को दिए…
