देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उप जिला चिकित्सालय रुड़की में 10 बेड के आईसीयू एवं 500 लीटर प्रति मिनट के 2 ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट का लोकार्पण किया। रुड़की उप जिला चिकित्सालय में 02 करोड़ 60 लाख रुपए की लागत से 10 आईसीयू बेड की व्यवस्था राज्य आपदा मोचन निधि मद से की गई है। जिन 2ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट की स्थापना की गई है, उनमें से एक पीएम केयर फंड से निर्मित तथा एक प्लांट की स्थापना सीएसआर मद से की गई है। इसके अलावा 4400 लीटर की क्षमता के मेडिकल लिक्विड ऑक्सीजन की स्थापना भी चिकित्सालय में की गई है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, स्वामी यतीश्वरानंद, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक प्रदीप बत्रा, संजय गुप्ता, मेयर गौरव गोयल, जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
Related Posts
सूबे में बनेंगे 232 पीएम-श्री स्कूलः डा. धन सिंह रावत
देहरादून । प्रदेश में शिक्षा विभाग की सूरत बदलने के लिये राज्य सरकार कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर काम कर रही…
अपनी संस्कृति अपना मंच ने मनाया लोकपर्व घी सक्रांति
देहरादून। अपनी संस्कृति अपना मंच द्वारा लोक पर्व घी संक्रांति जिसे घी त्यार के नाम से भी जाना जाता है…
कल राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रम में पहुंचेंगी राष्ट्रपति, ये रूट रहेंगे डायवर्ट..
कल राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रम में पहुंचेंगी राष्ट्रपति, ये रूट रहेंगे डायवर्ट.. उत्तराखंड: राज्य स्थापना दिवस…
