देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास परिसर में ट्यूलिप बल्ब का रोपण किया। मुख्यमंत्री ने ट्यूलिप की 07 प्रजातियों का रोपण किया। उन्होंने कहा कि उद्यान नर्सरी, राजकीय उद्यान सर्किट हाउस देहरादून में भी इसका रोपण किया जाय। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में जो किसान पुष्प उत्पादन का कार्य कर रहे हैं, उन्हें ट्यूलिप उत्पादन की जानकारी दी जाय। मुख्यमंत्री ने उद्यान प्रभारी अधिकारी दीपक पुरोहित से ट्यूलिप के उत्पादन के संबंध में जानकारी ली। मुख्यमंत्री आवास परिसर में रोपण के लिए ट्यूलिप बल्ब राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से. नि.) गुरमीत सिंह द्वारा उपलब्ध कराये गये। इसके लिए मुख्यमंत्री ने राज्यपाल का आभार व्यक्त किया।
Related Posts
नशे के खिलाफ युवाओं ने भरी हुंकार, डॉ. धन सिंह रावत ने दिलाई शपथ..
नशे के खिलाफ युवाओं ने भरी हुंकार, डॉ. धन सिंह रावत ने दिलाई शपथ.. उत्तराखंड: उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने…
पहले आपस की लड़ाई सुलटाओ फिर जनता को बरगलाओः जोशी
देहरादून । चुनाव से पहले ही कॉंग्रेस से आ रही टूट की खबरों पर भाजपा की ओर से प्रतिक्रिया देते…
अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले सार्थक सेमवाल को किया सम्मानित
देहरादून । सेवानिवृत्त राजकीय पेन्शनर्स संगठन मुनिकीरेती-ढालवाला की मासिक बैठक संगठन के अध्यक्ष शूरबीर सिंह चैहान की अध्यक्षता एवं मंत्री…
