देहरादून । मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने शुक्रवार को सचिवालय में क्राइम एण्ड क्रिमिनल ट्रेकिंग नेटवर्क एण्ड सिस्टम (सीसीटीएनएस) की प्रदेश में प्रगति की समीक्षा की। बैठक में जानकारी दी गई कि राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के प्रगति डैशबोर्ड में उत्तराखण्ड राज्य को देश में चैथा स्थान तथा 10 पर्वतीय राज्यों में दूसरा स्थान मिला है। उत्तराखण्ड राज्य में 100 प्रतिशत पुलिस थाने सीसीटीएनएस से जुडे़ है। राज्य के शत प्रतिशत थानों में सीसीटीएनएस के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर, प्रशिक्षित मानव संसाधन तथा डाटाबेस उपलब्ध है। मुख्य सचिव डा. एस. एस. संधु ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेशभर में पुलिस थानों में नवीनतम तकनीक के प्रयोग हेतु इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास, फिंगर प्रिंट स्कैनर की व्यवस्था, ई ऑफिस के डाटा बेकअप की व्यवस्था तथा क्रिटिकल इन्फ्रास्ट्रक्चर सर्विसिस के लिए अबाधित कनेक्टिविटी, साइबर फॉरसेनिक डिवीजन के विकास के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर ससमय पूरा किया जाय। बैठक में पुलिस महानिदेशक श्री अशोक कुमार, एडीजी श्री अमित सिन्हा एवं पुलिस विभाग के उच्चाधिकारी उपस्थित थे।
Related Posts
नयारघाटी में रोमांच का महाकुंभ, सीएम धामी ने फेस्टिवल का किया शुभारंभ..
नयारघाटी में रोमांच का महाकुंभ, सीएम धामी ने फेस्टिवल का किया शुभारंभ.. उत्तराखंड: सतपुली के समीप बिलखेत में…
निकाय चुनाव के बाद अब प्रदेश में होंगे सहकारिता चुनाव..
निकाय चुनाव के बाद अब प्रदेश में होंगे सहकारिता चुनाव.. उत्तराखंड: निकाय चुनाव का शोर थमने के बाद…
सीएम धामी ने किया ब्लड डोनेशन कैम्प का शुभारंभ..
सीएम धामी ने किया ब्लड डोनेशन कैम्प का शुभारंभ.. बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान.. उत्तराखंड: सीएम पुष्कर…
