देहरादून । रविवार को गुरु प्रेमसुख धाम में प्रातः 8. 30 बजे से 9.30 बजे तक महामन्त्र नवकार का जाप किया गया। आगामी 23 जुलाई को वर्षावास आरम्भ हो रहा है। इस अवसर पर उस विषय में भी विचार विमर्श किया गया। वक्ताआंे ने कहा कि दुनिया जिन हालातों से गुजरी है आप भलीभांति जानते हो। हम सुरक्षित हैं यह हमारा सौभाग्य है। फिर थोड़े से संकट के बादल छटे हैं कुछ धर्म कर लेते हैं। उन्हांेंने कहा कि आगे जैसा समय होगा वैसा करेंगे। प्रवचन के पश्चात सुश्रावक, समाजरत्न, प्रेमसुख धाम और गौशाला के आधार स्तम्भ स्व. ओमप्रकाश जैन (ओम मैडिकोज) के सुपुत्र भाई सन्दीप कुमार जैन, राजीव कुमार जैन (राजू) की ओर से जल-पान (गुरु प्रसादी) की व्यवस्था भी की गई। इस अवसर पर सभी से कोविड नियमों का पालन भी कराया गया।
Related Posts
आर्यन स्कूल में एलोक्यूशन प्रतियोगिता आयोजित
देहरादून। आर्यन स्कूल ने आज अपने परिसर में इंटर क्लास एलोक्यूशन प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता कक्षा पहली से आठवीं…
पुलवामा आतंकी हमले की चैथी बरसी पर शहीदों को नमन कर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
देहरादून । पुलवामा आतंकी हमले की चैथी बरसी पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीदों को नमन करते हुए…
पुरोला पहुंचे जनपद प्रभारी मंत्री गणेश जोशी का हुआ भव्य स्वागत
देहरादून । उत्तरकाशी जनपद के प्रभारी एवं राज्य के औद्योगिक विकास एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज उत्तरकाशी…
