देहरादून। भारतीय जनता पार्टी की ओर से महिला मतदाताओं को साधने के लिए धामी सरकार में एक मात्र महिला कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य को चंपावत में जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिम्मेदारी मिलने के बाद रेखा आर्य ने युद्ध स्तर पर चम्पावत विधानसभा के बनबसा और टनकपुर मंडल में डोर टू डोर सहित जनसभाएं सहित चुनाव अभियान शुरू कर दिया है। प्रदेश की महिला मंत्री रेखा आर्या को चम्पावत विधानसभा में मोर्चा संभालने की जिम्मेदारी दी गई है। रेखा आर्य बनबसा सहित टनकपुर में सीएम धामी के लिए प्रचार प्रसार कर रही हैं। यह क्षेत्र इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि यह सीएम की पुरानी विधानसभा खटीमा से सटा हुआ क्षेत्र है, इसलिए भाजपा यहां पर महिला मतदाताओं के बीच पैठ बनाने में कोई कमी नहीं रखना चाहती। जिसके कारण यहां तेज-तर्रार मंत्री रेखा आर्य को ग्राउंड जीरो पर उतारा गया है। साथ ही सीएम धामी की पत्नी गीता धामी भी रेखा आर्य के साथ क्षेत्र में प्रचार-प्रसार करती नजर आ रही हैं। बनबसा क्षेत्र की बात करें तो यहां पर 20 हजार से अधिक महिला मतदाता हैं। जिनके बीच जाकर रेखा आर्य सीएम धामी के लिए महिलाओं का बेटा बताकर वोट मांग रही हैं। वहीं, रेखा आर्य के साथ ही केबिनेट मंत्री चंदन राम दास और सौरभ बहुगुणा भी विधानसभा के पहाड़ी और अन्य क्षेत्रों में सीएम पुष्कर सिंह धामी के लिए जनसभाएं और डोर टू डोर कैंपेन कर रहे हैं। भाजपा मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने बताया जल्द ही अन्य मंत्रियों की ड्यूटी भी उपचुनाव के लिए लगाई जाएगी। एक दो दिन में चम्पावत में चुनाव अभियान को शुरू कर सीएम धामी की जीत को मजबूत किया जाएगा।
Related Posts
सीएम धामी ने केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री से की भेंट
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार…
सरकार दे रही है स्नो वेडिंग को बढावाः महाराज
देहरादून। नए साल के पहले दिन काफी पर्यटक देश-विदेश के अलग-अलग स्थानों से उत्तराखंड के पहाड़ी स्थानों पर घूमने के…
स्पिक मैके ने आर्यन स्कूल में लक्ष्मी पार्थासारथी के भरतनाट्यम पर लेक डेम किया आयोजित
देहरादून । स्पिक मैके ने अपने महीने भर चलने वाले स्पिक मैके फेस्ट के तहत आज आर्यन स्कूल में प्रसिद्ध…
