रुद्रपुर । यूपी बार्डर के समीप पुलिस ने एक सूचना के बाद गायों से भरा कैंटर पकड़ लिया। इसमें दस दुधारू समेत कई अन्य गायें भरी थी। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेने के साथ ही तीन लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही पुलिस गायों को गौशाला भेजी जा रही है। पुलिस के मुताबिक मंगलवार की रात को पुलिस को सूचना मिली कि रामपुर बार्डर पर हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने गायों से भरा वाहन पकड़ लिया। सूचना पर चैकी प्रभारी रम्पुरा अर्जुन गिरी गोस्वामी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लिया। वाहन में दुधारू गाय समेत 11 गायें बरामद हुयी। वाहन में सवार तीन लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि पशु चिकित्सक को बुलाकर गायों का चेकअप कराया गया। इनमें अधिकांश गायें दुधारू थी। पुलिस गायों को गौशाला भेजने की तैयारी कर रही है। कोतवाल ने बताया कि इस मामले में पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। हिरासत में लिए तीनों को मेडिकल परीक्षण कराने के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा।
Related Posts
एनटीपीसी सीनियर आरचरी चैंपियनशिप के पदक विजेताओं को डीजीपी ने दी शुभकामनाएं
देहरादून । पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने 42वीं एनटीपीसी सीनियर आरचरी चैंपियनशिप-2023 में पदक प्राप्त खिलाड़ियों से…
प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत 240 लाभार्थियों को दिया गया आवास कब्जा
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अन्तर्गत मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण…
AKTU ने यूपीटीएसी काउंसलिंग के रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ाई, अब 15 जुलाई तक करें आवेदन..
AKTU ने यूपीटीएसी काउंसलिंग के रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ाई, अब 15 जुलाई तक करें आवेदन.. उत्तराखंड: डॉ. एपीजे अब्दुल…
