रुद्रपुर । यूपी बार्डर के समीप पुलिस ने एक सूचना के बाद गायों से भरा कैंटर पकड़ लिया। इसमें दस दुधारू समेत कई अन्य गायें भरी थी। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेने के साथ ही तीन लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही पुलिस गायों को गौशाला भेजी जा रही है। पुलिस के मुताबिक मंगलवार की रात को पुलिस को सूचना मिली कि रामपुर बार्डर पर हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने गायों से भरा वाहन पकड़ लिया। सूचना पर चैकी प्रभारी रम्पुरा अर्जुन गिरी गोस्वामी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लिया। वाहन में दुधारू गाय समेत 11 गायें बरामद हुयी। वाहन में सवार तीन लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि पशु चिकित्सक को बुलाकर गायों का चेकअप कराया गया। इनमें अधिकांश गायें दुधारू थी। पुलिस गायों को गौशाला भेजने की तैयारी कर रही है। कोतवाल ने बताया कि इस मामले में पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। हिरासत में लिए तीनों को मेडिकल परीक्षण कराने के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा।
Related Posts
यूथ-20 कंसल्टेशन का एम्स ऋषिकेश में में हुआ आगाज
देहरादून। यूथ-20 कंसल्टेशन का एम्स ऋषिकेश में बृहस्पतिवार को आगाज हो गया। दो दिनों तक चलने वाले इस वाई-20 सम्मेलन…
मौसम की मार भी नहीं रोक पाई श्रद्धालुओं के कदम, चारधाम में 48 लाख से ज्यादा दर्शनार्थी..
मौसम की मार भी नहीं रोक पाई श्रद्धालुओं के कदम, चारधाम में 48 लाख से ज्यादा दर्शनार्थी.. उत्तराखंड:…
राज्य स्तरीय मिडवाइफरी टॉस्क फोर्स की हुई अहम बैठक
देहरादून। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एन.एच.एम.) स्थित सभागार में अपर सचिव स्वास्थ्य एवं अपर मिशन निदेशक एनएचएम अमनदीप कौर की अध्यक्षता…
