देहरादून । प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को दरबार साहिब के महंत देवेन्द्र दास महाराज जी से शिष्टाचार भेंट कर उनका आर्शीवाद प्राप्त किया। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी और महंत देवेन्द्र दास जी महराज के बीच प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने को लेकर विस्तार से चर्चा की। इसके अलावा मुलाकात के दौरान निकट भविष्य में श्रीगुरु राम राय ट्रस्ट के साथ ऑर्गेनिक खेती पर मिलकर कार्य करने पर भी विचार विमर्श किया गया। साथ ही, देहरादून शहर में लावारिस घूम रही गाय के प्रबंधन पर भी विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने दरबार साहिब में मत्था टेककर प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना भी की।
Related Posts
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने राष्ट्रपति से की भेंट
देहरादून । उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने दिल्ली में राष्ट्रपति भवन पहुंचकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार भेंट…
स्पीकर अग्रवाल ने सेवानिवृत्त प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित
ऋषिकेश । बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय पर शनिवार को विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने गुरु पूर्णिमा के पावन…
अब कोटद्वार में ही होंगे आधार से जुड़े काम, आधार सेवा केंद्र का संचालन शुरू..
अब कोटद्वार में ही होंगे आधार से जुड़े काम, आधार सेवा केंद्र का संचालन शुरू.. उत्तराखंड: उत्तराखंड के…
