देहरादून । प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को दरबार साहिब के महंत देवेन्द्र दास महाराज जी से शिष्टाचार भेंट कर उनका आर्शीवाद प्राप्त किया। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी और महंत देवेन्द्र दास जी महराज के बीच प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने को लेकर विस्तार से चर्चा की। इसके अलावा मुलाकात के दौरान निकट भविष्य में श्रीगुरु राम राय ट्रस्ट के साथ ऑर्गेनिक खेती पर मिलकर कार्य करने पर भी विचार विमर्श किया गया। साथ ही, देहरादून शहर में लावारिस घूम रही गाय के प्रबंधन पर भी विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने दरबार साहिब में मत्था टेककर प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना भी की।
Related Posts
मकर संक्रान्ति पर मंत्री गणेश जोशी ने वितरित की खिचड़ी
देहरादून । रविवार को न्यू कैंट रोड़ स्थित कैंप कार्यालय में मकर संक्रान्ति उत्तरायणी पर्व के उपलक्ष्य में खिचड़ी वितरण…
डीएम ने मसूरी क्षेत्र में निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया
देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका ने मसूरी क्षेत्र में निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देश…
डेंगू का खतरा बढ़ा, देहरादून में 4 और मरीज मिले, अब तक 94 मामलों की पुष्टि..
डेंगू का खतरा बढ़ा, देहरादून में 4 और मरीज मिले, अब तक 94 मामलों की पुष्टि.. उत्तराखंड: देहरादून…
