हरिद्वार। हरिद्वार में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। 41 लोगों से भरी बस 20 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे के बाद चीख पुकार मची। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ टीम ने राहत एवं बचाव कार्य चलाया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में बस कंडक्टर और एक 10 महीने की बच्ची की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, हरिद्वार के चंडी चैक से करीब 200 मीटर आगे नजीबाबाद की तरफ एक रोडवेज बस बेकाबू होकर 20 मीटर नीचे खाई में गिर गई। बस में 41 लोग सवार थे। हादसे में बस कंडक्टर और एक 10 महीने की बच्ची की मौत हो गई। चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर किया गया है।
Related Posts
गुरु शंकराचार्य जी की गद्दी, उद्धव जी, कुबेर जी की डोली ने पांडुकेश्वर पहुंची
देहरादून । आदि गुरु शंकराचार्य जी की गद्दी, उद्धव जी, कुबेर जी की डोली ने रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी सहित…
श्रद्धपूर्वक मनाई गई असाड़ महीने की संग्राद
देहरादून। गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा, आढ़त बाजार देहरादून के तत्वावधान में आसाड़ महीने की संग्राद का दिवस कथा-कीर्तन के रूप…
नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स की कार्यकारिणी का हुआ विस्तार
देहरादून । नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स की देहरादून शाखा का आज प्रेक्षागृह इन्दर रोड पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ…
