देहरादून । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि भाजपा के पास खुशहाल उत्तराखंड का रोडमैप है केदारनाथ दौरे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भावी योजनाओं की घोषणा कर इसे पुख्ता भी कर दिया है। श्री कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड के प्रति विशेष लगाव है और जब वह राज्य में आते हैं तो देश दुनिया में उत्तराखंड की छवि निखर कर सामने आती हैं। प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में केदारनाथ तक सड़क मार्ग और हेमकुंड तक रोप वे बनाने का उल्लेख कर उत्तराखंड के पर्यटन में क्रान्तिकारी बद्लाव का विजन प्रस्तुत किया है। प्रधानमंत्री ने यहाँ यह भी उल्लेख किया कि 10 साल में उतराखंड पर्यटन के जरिये खुशहाल राज्य होगा। श्री कौशिक ने कहा कि ऑल वेदर रोड से पर्वतीय क्षेत्र में आगमन सुविधाजनक हुआ है और रेल सहित कई योजनाये चल रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रधानमंत्री के केदारनाथ दौरे को लेकर हताशा की स्तिथि में है और बेवजह आरोप प्रत्यारोप की राजनीति कर रही है। कांग्रेस भाजपा से प्रेरित होकर देवालयों की ओर आ रही है,लेकिन भाजपा जन कल्याण की भावना से शिवालयों की ओर जाती रही है और कांग्रेस का मकसद राजनैतिक स्वार्थ है। भाजपा के अच्छे कार्यों का अनुसरण और प्रसंशा भी बिना राजनैतिक स्वार्थ के हो तो बेहतर है।
Related Posts
गणित के क्षेत्र में श्रीनिवास रामानुजन का अहम योगदानरू डा. धन सिंह रावत
देहरादून। श्रीनिवास रामानुजन ने गणित के क्षेत्र में जो कार्य किये वह भारतीय बैद्धिक क्षमता का अद्वतीय उदाहरण है। रामानुजन…
मंत्री जोशी ने किया भाजपा मण्डल पदाधिकारियों का स्वागत
देहरादून । भारतीय जनता पार्टी मसूरी विधानसभा क्षेत्र के श्रीदेव सुमन नगर मण्डल एवं शहीद दुर्गामल्ल मण्डल के अध्यक्ष क्रमशः…
मुखबा में पीएम मोदी के ऐतिहासिक पल, मां गंगा की पूजा से जुड़ा नया रिकॉर्ड
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चारधाम शीतकालीन यात्रा के संदेश के साथ उत्तराखंड का दौरा किया। अपने प्रवास के दौरान वह…
