देहरादून । आम आदमी पार्टी के गढ़वाल मीडिया प्रभारी रविंद्र सिंह आनंद ने बताया कि आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल दिल्ली में विश्व का सबसे बड़ा तिरंगा झंडा फहराएंगे उन्होंने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी कट्टर ईमानदार पार्टी होने के साथ-साथ कट्टर देशभक्त पार्टी भी है और पार्टी ने समय-समय पर इसके ठोस प्रमाण प्रस्तुत किए हैं। उन्होंने कहां की आम आदमी पार्टी अन्य दलों की तरह नहीं है कि जो सिर्फ दिखावे के लिए देश भक्ति और धर्म का सहारा लेती हैं उन्होंने कहा सच्ची देशभक्ति लोगों की सच्ची सेवा करने से है यानी लोगों को अच्छे अस्पताल और बच्चों के लिए अच्छे स्कूल स्थापित करना भी देश की सेवा है उन्होंने कहा आम आदमी पार्टी का काम बोलता है और भारत ही नहीं पूरे विश्व में आम आदमी पार्टी का डंका बज रहा है जिससे अन्य दल भयभीत हैं एवं वे किसी न किसी तरीके से आम आदमी पार्टी को खत्म करना चाहते हैं लेकिन आम आदमी पार्टी जन सेवा राष्ट्र सेवा करती रहेगी एवं देशभक्ति के लिए संकल्पित रहेगी
Related Posts
जयंती पर बाबा साहेब अंबेडकर को किया याद
नरेंद्रनगर । बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर धर्मानन्द उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेन्द्रनगर टिहरी गढवाल के पत्रकारिता एवं…
हरेला पर्व पर वृक्षदान कार्यक्रम आयोजित
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार रोड, देहरादून स्थित एक स्थानीय वेडिंग प्वाइंट में हरेला पर्व पर आयोजित वृक्षदान…
प्लास्टिक व फर्टिलाइजर का उपयोग पूरी तरह से बंद करेंः महाराज
देहरादून। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर पंचायती राज विभाग, ग्राम्य विकास विभाग एवं वन अनुसंधान संस्थान द्वारा संयुक्त…
