भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच उत्तराखंड सरकार ने बढ़ाई सतर्कता, स्वास्थ्य कर्मियों की छुट्टियां रद्द..

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच उत्तराखंड सरकार ने बढ़ाई सतर्कता, स्वास्थ्य कर्मियों की छुट्टियां रद्द..

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच उत्तराखंड सरकार ने बढ़ाई सतर्कता, स्वास्थ्य कर्मियों की छुट्टियां रद्द..

 

 

उत्तराखंड: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने राज्य में सतर्कता बढ़ा दी है। सरकार ने डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित मेडिकल सहायता उपलब्ध कराई जा सके। यह कदम राज्य में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी खुद राज्य के हालात की लगातार निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठकें आयोजित की हैं ताकि स्थिति पर नजर रखी जा सके। सरकार ने एहतियाती कदम उठाते हुए डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित की जा सकें।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। उनका कहना हैं कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन को पूरी तरह तैयार रहना चाहिए। इसके तहत सीमावर्ती जिलों के डीएम और पुलिस प्रशासन को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहने के आदेश दिए गए हैं। यह कदम सुरक्षा को सुनिश्चित करने और किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए उठाया गया है।

जरूरी वस्तुओं की सप्लाई सुनिश्चित करने के दिए निर्देश..

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में खाद्य आपूर्ति, दवाइयों, पेयजल और अन्य जरूरी वस्तुओं की सप्लाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उनका कहना हैं कि किसी भी हालत में जनता को असुविधा नहीं होनी चाहिए। साथ ही सीएम ने यह भी बताया कि राज्य सरकार केंद्र से लगातार संपर्क में है और हालात पर पैनी नजर रखी जा रही है, ताकि स्थिति को समय रहते संभाला जा सके।