देहरादून । आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने डोईवाला विधानसभा के अंतर्गत बने मियांवाला फलाईवओवर के निर्माण की जांच के लिए सीबीआई जांच की मांग करते हुए राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री और डोईवाला विधायक त्रिवेन्द्र सिंह रावत के डिफेंस कॉलोनी आवास का घेराव करते हुए कूच किया, जहां उन्हें पुलिस द्वारा विधानसभा के पास ही रोक लिया गया। पुलिस द्वारा रोके जाने पर आप कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उन्हें विधानसभा के समीप रोके जाने का विरोध किया। इस दौरान उनकी पुलिस से तीखी नोक झोंक भी हुई। जिसके बाद सभी आप कार्यकर्ता विधानसभा के पास ही सडक पर बैठ गए और उन्होंने बीजेपी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान आप नेता राजू मौर्य ने कहा कि प्रदेश में 32 पुल टूट चुके हैं जिनमें भानियावाला का मुख्य पुल है । इसके साथ मियांवाला में बने फलाईओवर की दोनों तरफ बनी दीवारें गंभीर स्थिति में हैं। इस पुल का निर्माण पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के शासनकाल में हुआ जो इतनी जल्दी धराशायी होने के स्थिति में पहुंच चुका है। उन्होंने कहा कि, इस पुल के पास बनी सर्विस लेन से रोजाना बालावाला,नथुवावाला,गुल्लरघाटी, शमशेरगढ समेत आसपास के हजारों लोग रोज आवाजाही करते हैं और ऐसे में अगर ये पुल धराशायी हो जाए तो ना जाने कितनी जान इस हादसे में जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि इस पुल का निरीक्षण करने कोई भी नेता या अधिकारी अभी तक नहीं पहुंचे हैं ,लेकिन अगर ये पुल टूट गया तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा। क्षेत्रीय विधायक और पूर्व सीएम को भी इस पुल से कोई लेना देना नहीं है। उन्होनें आगे कहा कि इस पुल के निर्माण में भारी भ्रष्टाचार हुआ है जिसके निर्माण की सीबीआई जांच होनी चाहिए ताकि दोषियों को कडी से कडी सजा हो सके। इसके बाद वहां पहुंचे मजिस्ट्रेट को आप कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा और मियांवाला फलाईओवर के निर्माण में हुए भ्रष्टाचार की सीबीआई जांच की मांग की। इस दौरान सरदार प्यार सिंह,भजन सिंह,सागर हांडा,विजय पाठक,जसवीर सिंह,उज्जवल कुमार,बंदूक सिंह,विजय कुमार,गीता देवी,सतनाम,चरणजीत,कमला देवी,मीनाक्षी,जमुना,हरीश,के के शर्मा,शिवम आदि कई अन्य आप कार्यकर्ता इस प्रदर्शन में शामिल रहे।
Related Posts
भंडारागार निगम प्रबंधन ने की भर्ती प्रक्रिया में आरक्षण व्यवस्था ध्वस्तः मोर्चा
विकासनगर । जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह ने कहा कि 8-10 दिन पहले उत्तराखंड…
21 विभागों में एक साल में 227 करोड़ की वित्तीय अनियिमताएं..
21 विभागों में एक साल में 227 करोड़ की वित्तीय अनियिमताएं.. उत्तराखंड: प्रदेश के 21 सरकारी विभागों में एक…
पीएम की सुरक्षा में लापरवाही के मामले में भाजयुमो ने दून में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर किया प्रदर्शन
देहरादून । पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा लापरवाही के मामले में देहरादून में भाजयुमो ने उग्र प्रदर्शन किया।…
