देहरादून । आम आदमी पार्टी के मसूरी विधानसभा प्रभारी श्याम बोहरा द्वारा आज लैंसडाउन चैक देहरादून में धरना प्रदर्शन किया गया। धरना प्रदर्शन का मुख्य उद्देश भाजपा नेता सुबोध उनियाल द्वारा एक राष्ट्रीय टीवी चैनल पर उत्तराखंड के लोगों के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल करना और उत्तराखंड के जनता को अपमानित करने को लेकर था। धरना प्रदर्शन में श्याम बोरा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह बहुत ही अपमानजनक बात है कि उत्तराखंड के एक वरिष्ठ नेता द्वारा राष्ट्रीय चैनल पर उत्तराखंड के जनता के लिए (हरामखोर) शब्द का इस्तेमाल कर रहे हैं। मैं इसकी निंदा करता हूं। साथ ही साथ मैं उत्तराखंड की जनता और मसूरी विधानसभा क्षेत्र के तमाम लोगों से निवेदन करता हूं कि वह बीजेपी सरकार का बहिष्कार करें। इस तरह के एक वरिष्ठ भाजपा नेता को उत्तराखंड के लोगों के लिए आपत्तिजनक शब्द बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। यह वह लोग हैं जो जनता के बीच जाकर वोट तो ले लेते हैं परंतु वक्त आने पर उसी जनता को (मूर्ख और हरामखोर) जैसे आपत्तिजनक शब्द से संबोधित करते हैं। धरना प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी के मसूरी विधानसभा क्षेत्र से कविता क्षेत्री, विनीता क्षेत्री, मधु क्षेत्री, दिल कुमारी, यामिनी सिंह आले, राजेश कुमार आले, संजय क्षेत्री, महेश बोहरा आदि उपस्थित रहे।
Related Posts
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में, सुरक्षा पर खास फोकस..
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में, सुरक्षा पर खास फोकस.. उत्तराखंड: उत्तराखंड में 19 अप्रैल…
तीर्थयात्रियों के लिए बड़ी तैयारी, हेल्थ अलर्ट अभियान देशभर में शुरू..
तीर्थयात्रियों के लिए बड़ी तैयारी, हेल्थ अलर्ट अभियान देशभर में शुरू.. उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को सुरक्षित और…
Przewodnik po turniejach pokerowych organizowanych przez Casino Janusz
W niniejszym artykule przyjrzymy się turniejom pokerowym organizowanym przez Casino Janusz. Omówimy, jak się zapisać, jakie są zasady gry, a…
