हरिद्वार। अखिल भारतीय सनातन सेना परिषद के प्रदेश संगठन सचिव आलोक गिरी महाराज एवं रूड़की ब्लड सेन्टर के संयुक्त तत्वावधान में जगजीतपुर फुटबॉल ग्राउंड राज विहार कॉलोनी में स्थित श्रीबालाजी धाम, सिद्धबलि हनुमान, नर्मदेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में रविवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 45 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। इस मौके पर स्वामी आलोक गिरी महाराज ने सभी रक्तदानियों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रक्तदान महादान होता है। इससे बड़ा पुण्य का कार्य कोई नही हो सकता है। किसी की जान बचाने के लिए किए गए रक्तदान से बड़ा कार्य कोई हो ही नहीं सकता। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से शरीर में किसी तरह का विकार नही आता है। बल्कि शरीर में नए रक्त का संचार होता है। इससे स्वास्थ्य भी ठीक रहता है। उन्होंने कहा एक दूसरे का सहयोग करने से जीवन चलता है। ऐसा करने से मानसिक शान्ति प्राप्त होती है। रक्तदान शिविर में पुजारी मनकामेश्वर गिरी, सन्नी, पार्षद नागेंद्र राणा, नितिश चैधरी, सुमित भाटिया, मनीषा शर्मा, कालिका प्रसाद कोठारी, अरूण पाल, रुड़की ब्लड सेंटर से अखिल सैनी, अमित कुमार, प्रिन्स सैनी, दीक्षित सैनी, आकाश शर्मा, वैभव शर्मा, सचिन वर्मा, प्रिंस वर्मा सहित अन्य लोगों ने रक्तदान के साथ शिविर में सहयोग प्रदान किया रहे।
Related Posts
चारधाम यात्रा- सात जिलों में 130 पार्किंग चिह्नित, खड़े हो सकेंगे 70 हजार वाहन..
चारधाम यात्रा- सात जिलों में 130 पार्किंग चिह्नित, खड़े हो सकेंगे 70 हजार वाहन.. उत्तराखंड: चारधाम यात्रा के…
दिवाली तक चमक सकती है भाजपाइयों की किस्मत..
दिवाली तक चमक सकती है भाजपाइयों की किस्मत.. उत्तराखंड: भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए नवरात्र के बाद अब…
सरकार ने लॉन्च किया राष्ट्रीय प्रोटोकॉल, दिव्यांगों को ट्रैक करना होगा आसान..
सरकार ने लॉन्च किया राष्ट्रीय प्रोटोकॉल, दिव्यांगों को ट्रैक करना होगा आसान.. देश-विदेश: सरकार ने मंगलवार को राष्ट्रीय…
