चमोली । चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले सचिव स्वास्थ्य जहां यात्रा मार्ग का निरीक्षण करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं की नब्ज टटोल रहे हैं तो वहीं उन्होंने शुक्रवार को हेमकुंड साहिब यात्रा के मुख्य पड़ाव गोविंदघाट पहुंचकर भी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 20 मई से शुरू होने जा रही हेमकुंड साहिब यात्रा का मुख्य पड़ाव गोविंदघाट है। देश-विदेश से आने वाली सिख संगत यहीं से हेमकुंड साहिब धाम की यात्रा को शुरू करते हैं। यात्रा मार्ग पर उचित स्वास्थ्य सुविधाओं को देखते हुए सचिव स्वास्थ्य गोविंदघाट पहुंचे जहां उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इसके साथ ही हेल्थ एटीएम के जरिए लोगों को उचित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने के भी निर्देश दिए।
Related Posts
उत्तराखंड में नई खेल नीति तय करेगी ओलंम्पिक में गोल्ड मेडल का सफर
देहरादून । उत्तराखंड में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए धामी सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। बीते मंगलवार…
नई दिल्ली में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले मंत्री गणेश जोशी..
नई दिल्ली में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले मंत्री गणेश जोशी.. उत्तराखंड: ग्राम्य…
पर्यटन मंत्री ने किया मसूरी स्थित ऐतिहासिक सर जॉर्ज एवरेस्ट हाउस का लोकार्पण
देहरादून/मसूरी । सर जॉर्ज एवरेस्ट हाऊस जो कि बड़ी ही खस्ता हालत में था के जीर्णाेद्वार के बाद अब एक…
