देहरादून । रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया अठावले उत्तराखंड की टीम ने केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री भारत सरकार, श्री रामदास अठावले राष्ट्रीय अध्यक्ष रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया से दिल्ली में मुलाकात की। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया अठावले के उत्तराखंड अध्यक्ष श्री सेठपाल सिंह ने उत्तराखंड में हो रहे राजनीतिक गतिविधियों का संपूर्ण ब्यौरा अठावले जी के सामने रखा एवं उन्होंने बताया कि आगामी निकाय चुनाव लड़ने की तैयारी जोर शोर से उत्तराखंड के अंदर चल रही है एवं इसके लिए पूरे प्रदेश में टीम का गठन कर दिया गया है और सदस्यता अभियान भी जोर शोर से 13 जिलों में चलाया जा रहा है। सेठ पाल सिंह ने बताया कि उत्तराखंड में हो रहे संपूर्ण राजनीतिक गतिविधियों का हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष महोदय निजी रूप से भी मॉनिटरिंग कर रहे हैं एवं उन्होंने यह भी आश्वासन दिया है कि आगामी कुछ दिनों में मैं उत्तराखंड में भ्रमण के लिए आऊंगा और कई जनसभाओं को भी संबोधित करूंगा। आज के इस मुलाकात में रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया अठवले उत्तराखंड की ओर से प्रदेश अध्यक्ष सेठपाल सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष राम सिंह, जिला अध्यक्ष अंकित कुमार, रवि तोमर एवं देवेन्द्र सिंह मौजूद रहे।
Related Posts
उत्तराखंड तंबाकू मुक्त कोएलिशन के तीसरी त्रैमासिक बैठक का आयोजन
देहरादून । उत्तराखंड तंबाकू मुक्त कोएलिशन के तीसरी त्रैमासिक बैठक का आयोजन होटल पर्ल ग्रैंड देहरादून में किया गया। बैठक…
99 विद्यार्थियों को स्नातक, 100 को स्नातकोत्तर व 56 को पी.एच.डी की उपाधि प्रदान की
देहरादून । केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरूकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय हरिद्वार के 113वें दीक्षांत समारोह कार्यक्रम…
अब 500 वन पंचायतों समेत 10 हजार हेक्टेयर भूमि में उगाई जाएगी जड़ी-बूटी..
अब 500 वन पंचायतों समेत 10 हजार हेक्टेयर भूमि में उगाई जाएगी जड़ी-बूटी.. उत्तराखंड: प्रदेश की…
