देहरादून। प्रदेश की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने शासकीय आवास पर महिला कल्याण के अधिकारियों के साथ विभागीय बैठक की। बैठक में अधिकारियों को जनता से जुड़े हुए कार्यो में तेजी लाने के निर्देश दिए।कहा कि अधिकारी जनता के कामो को तत्परता के साथ करें व किसी भी काम को बेवजह ना रोका जाए।साथ ही उन्होंने कहा कि महिला कल्याण एक महत्वपूर्ण विभाग है ऐसे में हमारी जिम्मेदारी बनती है कि जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए उनके कार्यो को तत्परता व पारदर्शिता के साथ किया जाए। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ किस तरह से मिल पा रहा है इसके ऊपर मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ सुलभता से प्रदान करने व अनुश्रवण की प्रक्रिया को मजबूती देने के उद्देश्य से सूचना तकनीक का प्रभावशाली उपयोग किया जाए और विभाग की वेबसाइट को हर वक्त अपडेट रखा जाए। इस अवसर पर समस्त विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
Related Posts
आईएमए पीओपीः भारतीय सेना को मिले 331 युवा सैन्य अधिकारी
देहरादून । भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) से 331 युवा अफसर देश सेवा के लिए सेना की मुख्यधारा में जुड़ गए।…
धामी सरकार का वादा बातें कम काम ज्यादाः रेखा आर्या
देहरादून । भारत सरकार द्वारा एनएफ के अन्तर्गत अंत्योदय और प्राथमिक परिवार योजना का खाद्यान्न निःशुल्क किए जाने के कारण…
Hvordan spille kasino med fokus på underholdning
Hvordan spille kasino med fokus på underholdning Kasino har lenge vært en populær form for underholdning som kombinerer spenning, strategi…
