देहरादून । प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को दरबार साहिब के महंत देवेन्द्र दास महाराज जी से शिष्टाचार भेंट कर उनका आर्शीवाद प्राप्त किया। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी और महंत देवेन्द्र दास जी महराज के बीच प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने को लेकर विस्तार से चर्चा की। इसके अलावा मुलाकात के दौरान निकट भविष्य में श्रीगुरु राम राय ट्रस्ट के साथ ऑर्गेनिक खेती पर मिलकर कार्य करने पर भी विचार विमर्श किया गया। साथ ही, देहरादून शहर में लावारिस घूम रही गाय के प्रबंधन पर भी विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने दरबार साहिब में मत्था टेककर प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना भी की।
Related Posts
तुलाज इंस्टीट्यूट में आयोजित हुए ग्लोबल एजुकेशन एंड कॉरपोरेट लीडरशिप अवार्ड्स
देहरादून । तुलाज़ इंस्टिट्यूट ने आज कॉलेज परिसर में लाइफ वे टेक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एलडब्ल्यूटी) द्वारा स्थापित ग्लोबल एजुकेशन…
श्रमिकों के शोषण के विरोध में कांग्रेस सेवादल ने किया श्रम विभाग कार्यालय पर प्रदर्शन
देहरादून । श्रमिकों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस सेवा दल ने आज देहरादून अजबपुर कलां स्थित श्रम विभाग के कार्यालय…
देहरादून में महिला सशक्तिकरण का बड़ा मिशन, 7 हजार महिलाओं को बनाया जाएगा ‘लखपति दीदी’..
देहरादून में महिला सशक्तिकरण का बड़ा मिशन, 7 हजार महिलाओं को बनाया जाएगा ‘लखपति दीदी’.. उत्तराखंड: देहरादून जिले की…
