रुद्रपुर । यूपी बार्डर के समीप पुलिस ने एक सूचना के बाद गायों से भरा कैंटर पकड़ लिया। इसमें दस दुधारू समेत कई अन्य गायें भरी थी। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेने के साथ ही तीन लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही पुलिस गायों को गौशाला भेजी जा रही है। पुलिस के मुताबिक मंगलवार की रात को पुलिस को सूचना मिली कि रामपुर बार्डर पर हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने गायों से भरा वाहन पकड़ लिया। सूचना पर चैकी प्रभारी रम्पुरा अर्जुन गिरी गोस्वामी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लिया। वाहन में दुधारू गाय समेत 11 गायें बरामद हुयी। वाहन में सवार तीन लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि पशु चिकित्सक को बुलाकर गायों का चेकअप कराया गया। इनमें अधिकांश गायें दुधारू थी। पुलिस गायों को गौशाला भेजने की तैयारी कर रही है। कोतवाल ने बताया कि इस मामले में पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। हिरासत में लिए तीनों को मेडिकल परीक्षण कराने के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा।
Related Posts
भारत दर्शन पर जा रहे देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के मेधावी छात्रों से सीएम ने की भेंट
देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में भारत दर्शन पर जा…
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी
देहरादून । जिलाधिकारी डॉ आर राजेश कुमार के निर्देशांे के अनुपालन में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज कुमार उप्रेती के…
चमोली प्रशासन का बड़ा फैसला, बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूल 10 बजे से 3 बजे तक ही खुलेगें..
चमोली प्रशासन का बड़ा फैसला, बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूल 10 बजे से 3 बजे तक ही खुलेगें.. …
