देहरादून । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सरसंघचालक एवं देहरादून स्थित जनजातीय विद्यालय के प्रेरक प्रो राजेंद्र सिंह उपाख्या रज्जु भैया को उनकी 101वीं जयंती पर झाझरा स्थित विद्यालय में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। पूर्व सांसद तरुण विजय ने कहा कि रज्जु भैया कर्मयोगी बौद्धिक योद्धा थे जिन्होंने स्वयंसेवकों को सेवा कार्य एवं हिन्दू जीवन मूल्यों की रक्षा का सन्देश दिया। इस अवसर पर देहरादून में रज्जु भैया के दो दुर्लभ चित्र भी तरुण विजय द्वारा जारी किये गए जिनमें से एक में वे तिरंगे झंडे के साथ और दूसरे में देहरादून के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं डॉ नित्यानंद, दया चंद जैन, भगत सिंह कोश्यारी, राम लाल, मनोहर कांत ध्यानी, जितेंद्र गोयल, राकेश ओबेराय, राजीव बेरी, तरुण विजय और उनकी माताजी के साथ पूजा करते हुए दिख रहे हैं।
Related Posts
जेपी नड्डा का स्पीकर अग्रवाल ने किया स्वागत
डोईवाला । उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में संगठन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए देहरादून पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष…
जड़ी-बूटी एवं आयुर्वेद चिकित्सा पर आधारित 75 पुस्तकों का विमोचन व 51 नई औषधियों का लोकार्पण किया
देहरादून । राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को पतंजलि योगपीठ हरिद्वार में…
नाबार्ड ने उत्तराखण्ड के लिए प्राथमिकता क्षेत्र में 30301 करोड़ रू की ऋण संभाव्यता का आंकलन किया
देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सुभाष रोड, देहरादून स्थित एक होटल में नाबार्ड द्वारा आयोजित…
