देहरादून । कुर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद, हाथीबड़कला के पदाधिकारियों ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मुलाकात कर उत्तराखंड के लोक पर्व घुघुतिया के उपलक्ष्य में घुघुती की माला पहना कर एवं खजूरे खिलाकर मंत्री जोशी को घुघुती पर्व की बधाइयां दी। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने आवास पहुंची शाखा की सभी महिलाओं को घुघुतिया पर्व की बधाई दी एवं शुभकामनाएं देते हुए सुख समृद्धि की कामना की। तत्पश्चात हाथीबड़कला शाखा की बैठक आहूत कर शाखा हाथीबड़कला में आयोजित होने वाले होली मिलन समारोह के विषय में विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर हाथीबड़कला शाखा के संरक्षक आरएस परिहार, पुष्पा बिष्ट, अध्यक्ष उत्तम सिंह अधिकारी, सचिव विजय बिष्ट, उपाध्यक्ष रेवा चैहान, जीत सिंह नेगी, कोषाध्यक्ष मंगल सिंह बिष्ट, प्रचार प्रसार सचिव कांता बिष्ट, सांस्कृतिक सचिव, भावना बिष्ट सहित चंद्रशेखर कांडपाल, पार्वती बिष्ट, चंद्रशेखर आदि उपस्थित रहे।
Related Posts
सीएम धामी के दिल में गरीबों, युवाओं एवं महिलाओं के लिए सहानुभूतिः हरक
देहरादून । कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने अपने इस्तीफे संबंधी अटकलों पर विराम लगाते हुए रविवार को कहा कि…
राज्यपाल ने राष्ट्रपति को भेजा UCC विधेयक, मुहर लगने के बाद राज्य में लागू हो जाएगा कानून..
राज्यपाल ने राष्ट्रपति को भेजा UCC विधेयक, मुहर लगने के बाद राज्य में लागू हो जाएगा कानून.. उत्तराखंड:…
वक्फ बोर्ड की संपत्तियों पर सरकार की नजर, अवैध कब्जों पर चलेगा अभियान..
वक्फ बोर्ड की संपत्तियों पर सरकार की नजर, अवैध कब्जों पर चलेगा अभियान.. उत्तराखंड: उत्तराखंड में वक्फ…
