देहरादून । लंबे इंतजार के बाद आखिर नगर निगम में शासन ने नामित होने वाले पार्षदों का मनोनयन कर दिया गया। देहरादून नगर निगम में ग्राम चिड़ोवाली, कंडोली से मंजीत सिंह रावत को पार्षद नामित किया है। गौरतलब है कि नामित पार्षदों की कतार में कई कार्यकर्ता लगे थे, लेकिन उन्हें स्थान नहीं मिल पाया। नगर निगम चुनाव के बाद से इनके मनोनयन का इंतजार किया जा रहा था। जिसके बाद आज शासन ने नामित पार्षदों में चिड़ोवाली, कंडोली से मंजीत सिंह रावत को पार्षद मनोनीत किया। इस अवसर पर नामित पार्षद मंजीत सिंह रावत ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से भी उनके शासकीय कार्यालय में मुलाकात की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नामित पार्षद मंजीत सिंह रावत को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Related Posts
डीएम सोनिका ने चौपाल लगाकर केदारवाला गांव में सुनीं जनसमस्याएं
देहरादून । सुराज दिवस के उपलक्ष में जिलाधिकारी सोनिका ने ग्राम पंचायत केदारवाला में आयोजित चौपाल में ग्रामवासियों की समस्या…
प्रदेश में नकल विरोधी कानून लागू करने पर महिला मोर्चा ने सीएम का आभार व्यक्त किया
देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को सचिवालय में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, उत्तराखंड की प्रदेश अध्यक्ष…
उत्तराखण्ड में बीएसएनएल के 1206 मोबाइल टावर लगेंगे
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री, रेल, संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना तकनीक अश्विनी…
