देहरादून । वरिष्ठ पत्रकार एवम राज्य आंदोलनकारी योगेश भट्ट को राज्य सरकार द्वारा तीन वर्ष के लिए राज्य सूचना आयुक्त नियुक्त करने पर देवभूमि पत्रकार यूनियन, पंजी. उत्तराखंड ने मुख्यमंत्री महोदय का आभार व्यक्त करते हुए आज यूनियन प्रतिनिधिमंडल ने श्री भट्ट को माल्यार्पण कर एवम बुके प्रदान कर उनको सम्मानित करते हुए हार्दिक शुभकामनाएं दी। यूनियन के प्रदेश महासचिव डा. वी डी शर्मा ने श्री योगेश जी को सम्मानजनक दायित्व ग्रहण करने पर शुभकामनाए देते हुए कहा कि यह पत्रकार जगत के लिए गर्व की बात है। श्री भट्ट जी ने सभी पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह आप सभी का सम्मान है। इस अवसर पर यूनियन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल वर्मा, प्रदेश महासचिव डा. वी डी शर्मा, सचिव गोपाल सिंघल, संगठन सचिव रवि अरोड़ा, दीपक धीमान जिलाध्यक्ष, राजकुमार छाबड़ा आदि उपस्थित थे।
Related Posts
पद्मश्री अगुस इंद्र उदयन को विधानसभा अध्यक्ष ने किया सम्मानित
मुनीकीरेती । गंगा गो सेवा समिति के तत्वावधान में आज मुनी की रेती में पद्मश्री विजेता अगुस इंद्र उदयन का…
एसजेवीएन ने 75 मेगावाट परासन सोलर पावर प्रोजेक्ट के लिए किया अनुबंध हस्ताक्षरित
देहरादून । एसजेवीएन ने उत्तर प्रदेश में परासन सोलर पार्क में अवस्थित 75 मेगावाट (एसी) सोलर पावर परियोजना के विकास…
रंगदारी मांग रहे हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने दबोचा
हरिद्वार । ग्राम बरहमपुर जट्ट मंगलौर निवासी महिला के परिवार को गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने तथा…
