रूद्रपुर। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी युगल किशोर पन्त ने ईवीएम, वीवी पैट वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कलक्टेªट में स्थापित वेयर हाउस (स्ट्रांग रूम) तथा विकास भवन के पास बने वेयर हाउस का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान सुरक्षात्मक दृष्टि से लगाए गए अग्निशमन यंत्रो, अलार्म व सीसी टीवी कैमरों को भी चौक किया। उन्होंने सुरक्षात्मक एवं निगरानी की दृष्टि से स्ट्रोंग रूम के बाहर लगे उपकरणों की समय-समय पर जांच करने के निर्देश सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी को दिये। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी विजय तिवारी, प्रशासनीक अधिकारी मोहन सिंह कोरंगा सहित ड्यूटी प्रभारी आदि उपस्थित थे।
Related Posts
धनोल्टी में तहसील दिवस पर 115 शिकायतें दर्ज, 52 का मौके पर ही हुआ निस्तारण
टिहरी। जनमानस की समस्याओं शिकायतों के समाधान व निस्तारण हेतु ब्लॉक मुख्यालय थत्यूड़ में मुख्य विकास अधिकारी टिहरी गढ़वाल मनीष…
स्पिक मैके के छाया कठपुतली कार्यक्रम का समापन
देहरादून। सिंध हनुमंथु राव और समूह द्वारा श्थोलू बोम्मलताश् छाया कठपुतली पर 4 दिवसीय सर्किट आज देहरादून में समाप्त हो…
जहरीली गैस रिसाव से कई बेहोश, पूरे क्षेत्र में हड़कंप
देहरादून/रुद्रपुर । उधमसिंहनगर जिले के रुद्रपुर में ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के आजाद नगर में मंगलवार सुबह जहरीली गैस फैलने…
