देहरादून । विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस विधायक तिलकराज बेहड़, भुवन कापड़ी, राजेंद्र भंडारी, मदन सिंह बिष्ट ने विधानसभा में धरना दिया। इस मुद्दे को लेकर सभी कांग्रेसी विधायकों ने विधानसभा की सीढ़ियों में बैठकर अपना विरोध जताया। इस मौके पर कांग्रेस विधायकों ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार के शासन में लगातार अपराधों का ग्राफ बढ रहा है। बदमाश बेखौफ होकर अपनी आपराधिक गतिविधियों को अन्जाम दे रहे है। जिससे जनता के बीच भय का वातावरण बना हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता का सुख भोगने के लिए शासन में आई है। जनता के हितों से इस पार्टी को कोई लेना देना नही है। ऐसे हालत में कांग्रेस चुप नही रहेगी। सदन से लेकर सड़क तक भाजपा सरकार की जनविरोधी नितियों का विरोध लगातार जारी रहेगा।
Related Posts
नमक व चीनी को सब्सिडाइज्ड रेट में उपलब्ध कराने के संबंध में कैबिनेट में प्रस्ताव लाया जाएगा
देहरादून । प्रदेश की खाद्य मंत्री रेखा आर्या द्वारा विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में खाद्य विभाग के अधिकारियों के साथ…
कानून बनाने में जनता की राय लेना भी आवश्यकः ऋतु खंडूड़ी
गंगटोक/देहरादून । सिक्किम की राजधानी गंगटोक में चल रहे दो दिवसीय राष्ट्र मण्डल संसदीय संघ (सीपीए) भारत जोन-3 सम्मेलन का…
काश्तकारों का गु्रप बनाकर सभी के पंजीकरण करना सुनिश्चित करें
देहरादून। ऋषिपर्णा सभागार जिला कार्यालय में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) जिला प्रबंधक के.के. मिश्रा द्वारा आगामी 01 अक्टूबर से जनपद के…
