देहरादून । विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस विधायक तिलकराज बेहड़, भुवन कापड़ी, राजेंद्र भंडारी, मदन सिंह बिष्ट ने विधानसभा में धरना दिया। इस मुद्दे को लेकर सभी कांग्रेसी विधायकों ने विधानसभा की सीढ़ियों में बैठकर अपना विरोध जताया। इस मौके पर कांग्रेस विधायकों ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार के शासन में लगातार अपराधों का ग्राफ बढ रहा है। बदमाश बेखौफ होकर अपनी आपराधिक गतिविधियों को अन्जाम दे रहे है। जिससे जनता के बीच भय का वातावरण बना हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता का सुख भोगने के लिए शासन में आई है। जनता के हितों से इस पार्टी को कोई लेना देना नही है। ऐसे हालत में कांग्रेस चुप नही रहेगी। सदन से लेकर सड़क तक भाजपा सरकार की जनविरोधी नितियों का विरोध लगातार जारी रहेगा।
Related Posts
प्रधानमंत्री आवास योजना में बिल्डरों को प्रशासनिक शुल्क में चार हजार की छूट..
प्रधानमंत्री आवास योजना में बिल्डरों को प्रशासनिक शुल्क में चार हजार की छूट.. उत्तराखंड: प्रधानमंत्री आवास योजना…
सस्ती लोकप्रियता नहीं नियोजित विकास में है विश्वासः चमोली
देहरादून । विधायक धर्मपुर विनोद चमोली ने आज रेस्ट कैंप भंडारी बाग रेलवे ओवर ब्रिज के कार्यारंभ पर कहा कि…
राज्यपाल ने किया सीमावर्ती गांव गुंजी, नाबीढांग, कुटी और ज्योलिकोंग का दौरान
नैनीताल/पिथौरागढ़। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) शनिवार को जनपद पिथौरागढ़ के दूरस्थ और सीमावर्ती गांव गुंजी, नाबीढांग, कुटी…
