देहरादून । उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने पूर्व केंद्रीय मंत्री व हरिद्वार से सांसद रमेश पोखरियाल निशंक के देहरादून स्थित आवास पर पहुंचकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने निशंक को राखी पहनाकर उनके दीर्घायु जीवन की कामना की वहीं निशंक ने भी रीति रिवाजों एवं परंपराओं का निर्वहन करते हुए ऋतु खंडूडी को शगुन दिया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री के बीच उत्तराखंड के विकास से संबंधित विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा वार्ता भी हुई। इससे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के यमुना कॉलोनी स्थित आवास पर पौड़ी के पूर्व विधायक मुकेश कोली ने भी ऋतु खंडूड़ी से हर वर्ष की भांति रक्षा सूत्र बंधाया।
Related Posts
आई.एफ.एस. एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने सीएम से की भेंट
देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में प्रमुख वन संरक्षक (हॉफ) विनोद कुमार सिंघल के…
राष्ट्रीय व्यापार मंडल के प्रदेश व महानगर पदाधिकारी घोषित
देहरादून । राष्ट्रीय व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष लच्छु गुप्ता ने व्यापारियों के हित की लड़ाई को और मजबूत तरीके…
पठानकोट बम ब्लास्ट के आतंकी साजिशकर्ता को शरण देने के मामले में उत्तराखंड से चार लोग गिरफ्तार
देहरादून । पंजाब के पठानकोट बम ब्लास्ट के आतंकी साजिशकर्ता को शरण देने के मामले में उत्तराखंड के चार लोगों…
