देहरादून । आम आदमी पार्टी के गढ़वाल मीडिया प्रभारी रविंद्र सिंह आनंद ने बताया कि आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल दिल्ली में विश्व का सबसे बड़ा तिरंगा झंडा फहराएंगे उन्होंने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी कट्टर ईमानदार पार्टी होने के साथ-साथ कट्टर देशभक्त पार्टी भी है और पार्टी ने समय-समय पर इसके ठोस प्रमाण प्रस्तुत किए हैं। उन्होंने कहां की आम आदमी पार्टी अन्य दलों की तरह नहीं है कि जो सिर्फ दिखावे के लिए देश भक्ति और धर्म का सहारा लेती हैं उन्होंने कहा सच्ची देशभक्ति लोगों की सच्ची सेवा करने से है यानी लोगों को अच्छे अस्पताल और बच्चों के लिए अच्छे स्कूल स्थापित करना भी देश की सेवा है उन्होंने कहा आम आदमी पार्टी का काम बोलता है और भारत ही नहीं पूरे विश्व में आम आदमी पार्टी का डंका बज रहा है जिससे अन्य दल भयभीत हैं एवं वे किसी न किसी तरीके से आम आदमी पार्टी को खत्म करना चाहते हैं लेकिन आम आदमी पार्टी जन सेवा राष्ट्र सेवा करती रहेगी एवं देशभक्ति के लिए संकल्पित रहेगी
Related Posts
पुनर्निर्मित वितरण क्षेत्र योजना का किया शुभारंभ
देहरादून । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आजादी के अमृत महोत्सव के तहत ’उज्ज्वल…
महिला स्पीकर के अपमान के विरोध में प्रदेशव्यापी प्रदर्शन करेगी भाजपाः भट्ट
देहरादून। भाजपा ने गैरसैंण सदन में कांग्रेस विधायकों द्वारा राज्य की पहली महिला स्पीकर के खिलाफ अमर्यादित आचरण को उत्तराखंड…
प्यूबर्टी के दौरान लड़कियों की मॉ एक अच्छी दोस्तः डॉ. सुजाता संजय
देहरादून । संजय ऑर्थ्राेपीडिक, स्पाइन एवं मैटरनिटी सेन्टर जाखन देहरादून की 100 अचीवर्स वीमेनन्स ऑफ इंडिया से सम्मानित डॉ0 सुजाता…
