देहरादून । उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय विधि प्रकोष्ठ प्रभारी एडवोकेट डीके जोशी के नेतृत्व में उत्तराखंड क्रांति दल की फैक्ट फाइंडिंग कमेटी 24 तारीख को हेलंग जाएगी और वहां पर पुलिस प्रशासन द्वारा घास काटने वाली महिलाओं के साथ हुए दुर्व्यवहार समीक्षा करेगी। उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिव प्रसाद सेमवाल ने कहा कि फैक्ट फाइंडिंग कमेटी की टीम वहां पर जाकर पारंपरिक हक हकूक से बेदखल होते ग्रामीणों से मिलेगी और इसकी रिपोर्ट यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी को सौंपी जाएगी। एडवोकेट डीके जोशी ने कहा कि जब रिजर्व फॉरेस्ट से भी घास लाने पर पाबंदी नहीं है तो फिर पारंपरिक चरागाह से आखिर क्यों घास लाने वाली महिलाओं से घास छीनी गई, इसकी विस्तृत समीक्षा जरूरी है ताकि सरकार संवेदनशीलता और जवाबदेही से काम करे।
Related Posts
नर्सिंग बेरोजगारों के समर्थन में आया यूकेडी
देहरादून । उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिव प्रसाद सेमवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश और हिमाचल की…
उत्तराखंड की फूलों की घाटी बनी पर्यटकों की पहली पसंद, इतिहास भी है बेहद रोचक..
उत्तराखंड की फूलों की घाटी बनी पर्यटकों की पहली पसंद, इतिहास भी है बेहद रोचक.. उत्तराखंड: चमोली…
आज शीतकाल के लिए बंद हुए गंगोत्री धाम के कपाट, बाबा केदार-बद्री में भी तैयारियां जारी..
आज शीतकाल के लिए बंद हुए गंगोत्री धाम के कपाट, बाबा केदार-बद्री में भी तैयारियां जारी.. उत्तराखंड: विश्व प्रसिद्ध…
