देहरादून । विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी डॉ0 आर राजेश कुमार के निर्देशों के क्रम में आबकारी विभाग द्वारा विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर अवैध शराब पकड़ी गई है और साथ ही कई लोगों पर मुकदमा दर्ज भी किया गया है। जानकारी देते हुए जिला आबकारी अधिकारी राजीव चौहान ने बताया कि शनिवार को आबकारी टीम द्वारा 26 स्थानों पर छापेमारी कर 43 लीटर अवैध शराब पकड़ी गई और चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। टीम द्वारा ऋषिकेश में भी दबिश देते हुए 30 देसी पव्वे व 25 अंग्रेजी पव्वे बरामद कर अभियुक्त मुन्नी देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है इसके अलावा आबकारी विभाग की टीम द्वारा चकराता में भी विभिन्न स्थानों पर अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही की गई।
Related Posts
कल राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रम में पहुंचेंगी राष्ट्रपति, ये रूट रहेंगे डायवर्ट..
कल राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रम में पहुंचेंगी राष्ट्रपति, ये रूट रहेंगे डायवर्ट.. उत्तराखंड: राज्य स्थापना दिवस…
युवाओं के लिए बड़ी खबर, इस भर्ती परीक्षा को लेकर अपडेट जारी..
युवाओं के लिए बड़ी खबर, इस भर्ती परीक्षा को लेकर अपडेट जारी.. उत्तराखंड: राज्य लोकसेवा आयोग…
वीर सपूतों के कृत्यों और गाथाओं की जानकारी युवा पीढ़ी को होना जरूरी
देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता दर्शन हॉल में स्नेहिल संस्था द्वारा आयोजित…
