हरिद्वार। जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज को इस्माली तालिबानी की ओर से धमकी भरा पत्र मिलने के बाद पुलिस सक्रिय हुई है। पुलिस ने इस मामले में आश्रम के प्रबंधक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 2008 में भी स्वामी राजराजेश्वराश्रम को ऐसा ही पत्र मिला था। कनखल थाना प्रभारी मुकेश चौहान के मुताबिक कनखल स्थित श्री जगद्गुरु आश्रम में शारदा पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज के आश्रम के प्रबंधक नारायण शास्त्री ने पुलिस को शिकायत दी है। जिसमें उन्होंने बताया है कि 13 जनवरी को जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज को पोस्ट के माध्यम से इस्लामी तालिबान का एक धमकी भरा पत्र मिला। जिसके बाद महाराज ने पुलिस को इस मामले की सूचना दी। सूचना मिलने पर कनखल थाना प्रभारी मुकेश चौहान आश्रम में पहुंचे और महाराज से मुलाकात कर पत्र के बारे में जानकारी ली। वहीं महाराज को धमकी भरा पत्र मिलने के बाद खुफिया विभाग भी सक्रिय हो गया है। इसके साथ ही एसएसपी डॉक्टर योगेंद्र सिंह रावत ने भी इस मामले में संज्ञान लेते हुए जांच करने के निर्देश दिए हैं। एसएसपी डॉक्टर योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
Related Posts
केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने घायल क्रिकेटर ऋषभ पंत की माताजी से दूरभाष पर की वार्ता
नैनीताल । केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए भारतीय…
होमगार्ड के 24 पदों पर 1103 युवाओं की नजर, रुद्रप्रयाग में शुरू हुई कड़ी चयन प्रक्रिया..
होमगार्ड के 24 पदों पर 1103 युवाओं की नजर, रुद्रप्रयाग में शुरू हुई कड़ी चयन प्रक्रिया.. उत्तराखंड:…
उत्तराखंड की चीनी मिलों को आवंटित हुए गन्ना क्रय केंद्र, किसानों के भुगतान पर सख्त निर्देश..
उत्तराखंड की चीनी मिलों को आवंटित हुए गन्ना क्रय केंद्र, किसानों के भुगतान पर सख्त निर्देश.. उत्तराखंड: प्रदेश…
